भाजपा युवा नेता किशोर देवांगन ने नगरवासियों के साथ रायगढ़ पहुंच कर मंत्री ओ पी चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी आज अपना 44 वां जन्मदिन मना रहे है। उनके रायगढ़ स्थित निवास पर समर्थकों की भारी भीड़ लगी हुई है। वे अपना जन्मदिन मनाने रायगढ़ पहुंचे हुए है।

वहीं नवापारा नगर के भाजपा युवा नेता किशोर देवांगन भी नगरवासियों के साथ मंत्री ओ पी चौधरी को बधाई देने रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने वहाँ पहुँच कर मंत्री से सौजन्य मुलाकात करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बता दे कि युवा नेता किशोर देवांगन को मंत्री ओ पी चौधरी अपने छोटे भाई की तरह मानते है।

किशोर देवांगन ने कहा कि ओ पी चौधरी का नाम असाधरण प्रतिभाओं में एक है। तमाम प्रतिकूल व अभावग्रस्त परिस्थितियों से जूझकर भी ओ पी चौधरी ने एक के बाद एक जो सफलतायें अर्जित की हैं, वह अचंभित कर देने वाली हैं। आज उनके जन्मदिन पर ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु तथा प्रफुल्लित जीवन की प्रार्थना करता हूं। छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री के पद पर शुशोभित होने से राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।

उनके संघर्ष का सफर 

बता दे कि ओ पी चौधरी का जन्म 2 जून 1981 को रायगढ़ के नजदीकी गांव बायंग में प्राइमरी स्कूल शिक्षक व किसान पिता दीनानाथ चौधरी एवं माता कौशल्या के घर-आंगन में हुआ। 2011 में उन्हें पहली बार जिला कलेक्टर बनने का अवसर मिला तो उन्होंने नक्सल पीड़ित और चुनौतीपूर्ण जिला दंतेवाड़ा को अपने कार्यक्षेत्र के रूप में चुना। 2018 में उन्होंने कलेक्टरी जैसी सर्वाधिक आकर्षक नौकरी को छोड़कर राजनीति में शामिल होने का जोखिम भरा दांव खेल दिया। वर्ष 2018 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जैसी राष्ट्रवादी पार्टी की सदस्यता ली और उसी वर्ष उन्होंने कांग्रेस की अपराजेय सीट खरसिया से विधानसभा चुनाव में उतरने की चुनौती को स्वीकार किया। दुर्योग से चुनाव परिणाम अनुकूल नहीं रहा लेकिन इससे हताश होने की बजाय उन्होंने पूरी निर्भीकता व प्रतिबद्धता के साथ विपक्षी नेता के रूप में संघर्ष को जारी रखा।

ओपी की लोकप्रियता व कार्यशैली को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 2023 के चुनाव में रायगढ़ विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रायगढ़ की जनता ने इस होनहार युवा पर भरपूर स्नेह लुटाया और उन्होंने 64443 मतों के ऐतिहासिक अंतर से विजय श्री हासिल कर विधानसभा में धमाकेदार प्रवेश किया। अब वे छत्तीसगढ़ सरकार में वित्त मंत्री के पद का निर्वहन बखूबी कर रहे है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

पूर्व सांसद चंदूलाल को राज्य भंडार गृह निगम का अध्यक्ष बनाये जाने पर देवांगन ने दी बधाई

Related Articles

Back to top button