छुरा ब्रेकिंग: दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– छुरा ब्लाक से एक बड़ी खबर आ रही है जहां दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है। हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज जारी है। छुरा थाना की टीम मौके पर मौजूद है।
मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले में छुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत कोसुमबुड़ा में गुरुवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम 7:30 बजे के करीब उस समय हुआ जब दोनों बाइक तेज गति में विपरीत दिशा से आ रही थीं और सीधे एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए।
घायलों की पहचान लोकेश दीवान (28 वर्ष), निवासी कोसमी चट्टानपारा और राकेश कुमार ध्रुव, निवासी मुड़ागांव के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है, जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताई है। दोनों घायलों का इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और सड़क पर पर्याप्त रोशनी की कमी को इस हादसे का कारण बताया जा रहा है। छुरा थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले में और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। बने रहिए छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज के साथ …..
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR
यह खबर भी जरुर पढ़े
छुरा ब्रेकिंग: छात्राओं ने प्राचार्य पर लगाए गंभीर आरोप, प्राचार्य को लिया गया हिरासत में