नवविवाहिता आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा: पति गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवविवाहिता आत्महत्या मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, कोरबा जिले के एसबीएस चीफ हाउस कॉलोनी में रहने वाली प्रीति जांगड़े का शव 27 मार्च को घर के बाथरूम में फांसी पर लटकते हुए मिली थी। मृतका के मायके पक्ष में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बिलाईगढ़ की रहने वाली प्रीति जांगड़े (22 वर्ष) का विवाह 8 महीना पहले कोरबा निवासी गौरव जांगड़े के साथ पारिवारिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया था कि बेटी के सास-ससुर और ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। खुदकुशी करने से ठीक पहले भी बेटी का कॉल आया था, जिसमें उसने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हालांकि वे समझ नहीं पाए कि बेटी इतनी परेशान है कि वो आत्महत्या कर लेगी। (पढ़िए पूरी खबर..)

आरोपी को भेजा गया जेल

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि प्रीति जांगड़े के आत्महत्या मामले में मृतका के परिजन के बयान के अनुसार पति गौरव जांगड़े व अन्य ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने की वजह से आत्महत्या करने का मामला पाया गया। जिसके आधार पर मामले में आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया। वहीं आरोपी पति गौरव जांगड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

फंदे पर लटके मिली नवविवाहिता का शव, 8 महीने पहले हुई थी शादी, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Related Articles

Back to top button