खेत में मिली किसान की लाश, गला काटकर हत्या कर आशंका, जांच में जुटी पुलिस की टीम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक किसान की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि किसान की लाश उसी के खेत में मिली है। बालोद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोरगुडा निवासी किसान फागुआ राम देवांगन (52) का शव उसी के खेत पर मिला है। किसान के गले में गहरे चोट के निशान है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई होगी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हर एंगल से कर रहे जांच

बताया जा रहा है कि फागुआ राम शुक्रवार सुबह 9 बजे खेत की ओर गया था। वह रोज 12 बजे खेत से वापस आ जाता था, लेकिन दोपहर में एक बजे के बाद भी खेत से नहीं आया तो उनका बेटा खोजने खेत तरफ गया। उसने पिता को खेत में मृत हालत में देखा और सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रवि शंकर पांडे ने बताया कि मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। किसान के शरीर में कई जगह चोंट के निशान मिले है। पुलिस हर एंगल से जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। खेती किसानी से जुड़े सभी मामलों को खंगाल जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

संदिग्ध हालत में मिली नाबालिग युवती का शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल