गरियाबंद ब्रेकिंग: धारदार हथियार से महिला पर हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में एक युवक अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। हमले में आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार केशबो मरकाम अपनी पत्नी सुकरी बाई के चरित्र पर शंका करता था, इसी बात को लेकर आरोपी अपनी पत्नी के साथ आए दिन झगड़ा करता था। 1 जनवरी को भी केशबो अपनी पत्नी से गाली गलौज करते हुए विवाद करने लगा। केशबो अपनी पत्नी सुकरी बाई के पेट में पल रहे बच्चे को नहीं अपनाकर घर से निकल जाने की बात करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर सुकरी बाई ने इसका विरोध किया, जिससे विवाद इतना बढ़ गया कि केशबो मरकाम गुस्से में आकर घर में रखे धारदार हथियार से सुकरी बाई के सिर में प्राणघातक हमला कर दिया साथ ही शरीर में अन्य जगहों पर भी मारपीट किया।

हमले से सुकरी घायल हो गई। उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं सुकरी की माता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति केशबो मरकाम के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: अवैध संबंध के शक में भाभी की हत्या, देवर ने कल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर काट दिया गला, देखिए वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film