शादी का झांसा देकर 7 साल तक दुष्कर्म : तीन बार कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शादी का प्रलोभन देकर 7 साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक ने लड़की को प्यार में फंसाकर उससे 7 साल तक संबंध बनाया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने उसका तीन बार गर्भपात भी कराया। इसके बाद भी शादी नहीं की। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामला कवर्धा जिले का है।
जानकारी के मुताबिक लोहारा क्षेत्र की रहने वाली लड़की से 7 साल पहले खैरागढ़ जिले के गंडई इलाके के रहने वाले कुमन जंघेल(24) की दोस्ती हुई थी। आरोपी उसके गांव आया जाया करता था। उसी दौरान उसकी लड़की से दोस्ती हुई और फिर उसने प्यार का इजहार भी कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने शादी करने का वादा किया फिर खेत में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाया।
गर्भपात कराकर फिर संबंध बनाया
लड़की के मुताबिक हर बार विवाह करने की बात कहकर वो उससे संबंध बनाया करता था। इससे लड़की पहले ही 2 बार प्रेग्ननेंट हो चुकी थी। कुछ दिन बाद फिर से वह तीसरी बार गर्भवती हो गई। तब युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। इस पर लड़की ने विरोध किया और कहा था कि अब शादी कर लेते हैं। लेकिन युवक नहीं माना और उससे संबंध बनाता रहा।
आरोपी गिरफ्तार
शादी करने की बात जब युवक ने नहीं मानी तो परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। आरोपी खेती मजदूरी करता था। वहीं लड़की रायपुर में किसी कंपनी में काम करती है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film