महिला की निर्मम हत्या, पति ने पत्नी के दोनों पैर काटे फिर किया सिर पर वार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पूरी घटना केल्हारी थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने पहले कुल्हाड़ी (टांगा) से महिला के पैर काट दिए फिर सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले में कुल्हाड़ी (टांगा) महिला के सिर पर ही धंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार केल्हारी थाना के ग्राम कछौड पतेराटोला निवासी बृजभान सिंह के बेटे महा सिंह उर्फ बंटी (23 वर्ष) ने ग्राम सेमरिया निवासी चंद्रवती (22 वर्ष) से 4 साल पहले विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिन अच्छे से रहने के बाद महा सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। लड़ाई झगड़े से परेशान होकर डेढ़ महीना पहले चंद्रवती अपने बच्चों को लेकर मायके सेमरिया चली गई थी।

पैर काटे फिर सिर पर किया जोरदार वार

 

31 मई बुधवार को महा सिंह सेमरिया पहुंचकर अपनी पत्नी एवं दोनो बच्चो को लेकर घर आया। वहां से आने के बाद दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। रविवार 2 जून को दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि चंद्रावती गुस्से में घर से बाहर निकलकर आंगन में आ गई। गुस्से में लाल महा सिंह भी उसके पीछे-पीछे आ गया। तैश में आकर उसने कुल्हाड़ी (टांगा) से पहले चंद्रवती के दोनों पैर काटे इसके बाद सिर पर जोरदार वार किया। जिससे कुल्हाड़ी सिर में धंस गई। वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मृतका चंद्रवती के ससुर और आरोपी के पिता ब्रजभान सिंह ने केल्हारी थाने में दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महा सिंह के विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

Related Articles

Back to top button