नवविवाहित पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, 7 महीने पहले हुई थी शादी, घर पर पत्नी और गांव के बाहर पति का मिला शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की सात महीने पहले ही शादी हुई थी। नवविवाहिता का शव घर पर मिला, वहीं पति का शव गांव से बाहर पेड़ पर लटके मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र की है।

जनकारी के अनुसार ग्राम पथर्रीकला निवासी यशवंत वर्मा (24) की शादी सात महीने पहले गंडई क्षेत्र के ग्राम ढाबा निवासी नंदनी वर्मा (20) के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि यशवंत अपनी पत्नी नंदनी के चरित्र पर शक करता था। इसी के चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। एक दिन पहले ही यशवंत नंदनी को मायके से लेकर आया था। शुक्रवार को दोनों में फिर विवाद हुआ। गुस्से में आकर यशवंत वर्मा ने पत्नी नंदनी वर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद उसका शव गांव के बाहर एक खेत में पेड़ से लटके हुए मिला।

घटना की सूचना मिलते ही परपोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी, तहसीलदार और फोरेंसिक टीम मौके वारदात पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

मायके में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

www.cgprayagnews.com

Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film