पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़ :– राजधानी रायपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर आरोपी खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। मामला पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत लाखे नगर की है।

जानकारी के अनुसार लाखे नगर के रहने वाले 40 साल के नरेश साहू ने अपनी पत्नी का पहले गला दबाया फिर रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पंखे से लटक गया। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच विवाद होते रहता था।

एक-दूसरे पर शक करते थे दोनों

 

पुलिस के अनुसार आरोपी नरेश साहू और उसकी पत्नी मंजूषा साहू (30 साल) दोनों ही एक दूसरे पर शक करते थे। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पहले अपनी पत्नी के ऊपर कंबल ढका और फिर उसका गला दबा दिया। इसके बाद वह रॉड से भी ताबड़तोड़ हमला करता रहा।

बेटा पहुंचा, तो हुआ खुलासा

मृतक का बेटा शाम करीब 5 बजे स्कूल से घर पहुंचा। दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में उसके पिता का शव लटकते मिला और मां की लाश बिस्तर में पड़ी थी। उसका चेहरा कंबल से ढंका था। कमरे का दृश्य देखकर उसके मुंह से चीख निकल गई। वह दौड़कर बाहर निकला और घटना के बारे में उसने आसपास के लोगों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव का पंचनामा किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

Related Articles

Back to top button