शराबी पति ने की पत्नी की हत्या: इस वजह से था गुस्सा, वजह जान दंग रह जाएंगे आप…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पत्नी ने पति से दूसरी बीवी बनाने की बात कही थी। इसी बात को लेकर नाराज युवक ने पत्नी को बेदम पीटा। इसके बाद सो गया था। अगले दिन जब वह सोकर उठा, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार विजय यादव अपनी पत्नी बंधनी के साथ टुकूपारा गांव में परिवार से अलग घर बनाकर रहता था। बताया गया कि नए साल के दिन पति-पत्नी ने साथ में शराब पी थी। इसके बाद शराब के नशे में विजय की पत्नी ने कहा कि तुमने तो दूसरी बीवी बना ली है। इस पर विजय नाराज हो गया। उसने बंधनी को ऐसा नहीं कहने के लिए कहा। मगर वह नहीं मानी और बार-बार ये कहती रही। इसके बाद गुस्साए विजय ने डंडा उठाया और बंधनी को जमकर पीट दिया। फिर विजय सो गया था।
घटना के अगले जब वह सोकर उठा, तब उसने देखा कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह भी ये देखकर हैरान रह गया। जिसके बाद उसने अपने घरवालों को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। तब परिजनों ने पुलिस को भी इस बारे में बताया। गांव के लोगों को भी इसकी सूचना दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची। आरोपी से पूछताछ की गई। जिस पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button