वृद्ध ने किया महिला का रेप, मना करने पर चाकू से किया हमला, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर नशे में धुत एक बुजुर्ग ने महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने पूर्व में महिला को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। उसके बाद वह फिर महिला से संबंध बनाना चाह रहा था। लेकिन महिला ने इससे इनकार कर दिया। इससे नाराज बुजुर्ग ने शराब के नशे में महिला पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। मामला जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर की रात को घर में अकेली थी और किचन में खाना बना रही थी। उसी समय घर के अंदर आरोपी नान ठाकुर आया और जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा। महिला मना कर चिल्लाते हुए भागने लगी, तभी आरोपी ने हाथ में रखे चाकू से महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला को चोट आई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पहले भी किया था दुष्कर्म

महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि आरोपी ने सितंबर महीने में जबरदस्ती करते हुए महिला के दुष्कर्म किया था। आरोपी ने परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, इस कारण उसने किसी से इस वारदात का जिक्र नहीं किया था।

फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

अकलतरा थाना प्रभारी टीएस पट्टवी ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी नान ठाकुर के खिलाफ धारा 376, 506, 307 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच आरोपी के अमरताल गांव में होने की सूचना मिली। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जहां आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

गरियाबंद में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button