नवापारा तहसील की बड़ी कार्यवाही: दुलना में अवैध वसूली नाका पर चला बुलडोजर, महानदी पर बने रपटे तोड़े गए, SDM ने दिए संलिप्त लोगों पर FIR के निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के गोबरा नवापारा तहसील अंतर्गत ग्राम दुलना में अवैध वसूली के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए महानदी किनारे संचालित अवैध वसूली नाका और रपटों पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रपटों को ध्वस्त कर दिया है और अवैध वसूली नाका की झोपड़ी को भी पूरी तरह हटा दिया है। साथ ही इस काम में संलिप्त लोगों पर FIR कराने की भी तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसारनवापारा से लगे ग्राम दुलना में अवैध वसूली नाका का संचालन किया जा रहा था। जिसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी अभनपुर सहित उच्च अधिकारियों को भी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अभनपुर ने नवापारा तहसीलदार को लिखित आदेश जारी कर महानदी में बने सभी अवैध रपटों और नाका को तोड़ने के साथ ही वसूली नाका में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
अवैध रपटों और नाके को तोड़ा

इस आदेश के परिपालन में तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक मायाराम साहू, पटवारी नंदू साहू, ग्राम पंचायत सरपंच सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रपटों को ध्वस्त कर दिया और वसूली नाका की झोपड़ी पर बुलडोजर कार्यवाही करते हुए उसे भी पूरी तरह तोड़ दिया गया।
बता दे कि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि कहीं भी नाका लगा कर वसूली नही की जा सकती। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया है कि अवैध वसूली नाका संचालन में ग्राम विकास समिति के कुछ सदस्यों की भूमिका संदिग्ध है, जिसकी जांच जारी है।
गोबरा नवापारा तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर ने बताया कि अवैध वसूली नाका की शिकायत के बाद अभनपुर एसडीएम के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
ग्राम विकास समिति बनाकर वसूल रहे अवैध पथकर, चला रहे समानांतर सरकार, SDM ने दिया कार्रवाही का आदेश











