पेट्रोल बम से ससुराल को उड़ाया, ससुर की मौत, सास की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक दामाद ने अपने ससुर को खाट से बांधकर पेट्रोल बम से उड़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सास की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद आरोपी तुरंत फरार हो गए। घटना कोरिया जिले के बचरा पोड़ी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे मुंह पर कपड़ा बांधे दो हमलावर साल्ही गांव निवासी राय राम (60) और उनकी पत्नी पार्वती (59) के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बुजुर्ग रामसाय को खाट से बांध दिया। रामसाय की पत्नी भी घटनास्थल पर मौजूद थीं। आरोपियों ने उन्हें अंदर बंद कर दिया और फिर पेट्रोल बम फेंक दिया। विस्फोट से घर की छत उड़ गई, जिससे रामसाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं।
जांच में जुटी पुलिस, दामाद पर शक
विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामसाय को मृत घोषित कर दिया। पार्वती का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत की। प्रारंभिक जांच में दामाद का हाथ होने का संदेह है।
परिजनों के अनुसार, युवक लगभग चार महीने पहले अपने ससुराल आया था। उसने अपना सामान वापस मांगते हुए विवाद किया था। उसने अपने साले राघव पर छर्रे वाली बंदूक से गोली भी चला दी थी। थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराया गया था। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
विवाद के बाद मायके आ गई थी पत्नी
बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी किसी विवाद के चलते अपने मायके आ थी। वह अपने ससुराल से कुछ सामान भी ले आई थी। इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। आशंका है कि दामाद ने ही हत्या की साजिश रची थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार दामाद की भी तलाश में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t