आई.टी.एस. महाविद्यालय गरियाबंद में वार्षिक खेलोत्सव का शुभारंभ, 30 विभिन्न खेलों में होगी प्रतियोगिता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद स्थानीय संस्था आई.टी.एस. महाविद्यालय गरियाबंद में आज दिनांकः 15/12/2025 से वार्षिक खेलोत्सव 2025 की शुरूआत हुई। जिसमें इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोजलाॅजी एण्ड सांइसेस, डिपार्टमेंट आफ नर्सिंग, प्रेरणा काॅलेज आफ फाॅर्मेसी, जूनियर काॅलेज (नवमीं से बारहवीं हिन्दी माध्यम ), आई.टी.आई. के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

खेलों में कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, बाॅलीबाल, फुटबाल, कैरम, लम्बीकुद, शतरंज, रंगोली, मेंहदी, लुडो, अन्य सहित 30 विद्याओं को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। साप्ताहिक खेलोत्सव 2025 के कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि यू.एस. नवरत्ने (मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अस्पातल गरियाबंद), एवं विशेष अतिथि रविन्द्र सिंह ठाकुर जिला परिवाहन अधिकारी, गरियाबंद जिला-गरियाबंद थे।

कार्यक्रम में अन्य अतिथि सरदारी लाल जी गुप्ता (संस्थापक), राजीव गुप्ता (अध्यक्ष) मोना गुप्ता (सचिव) बी.पी.वर्मा (निदेशक) थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र तिवारी ने की। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथि सत्कार, विशाल मार्चपास्ट, कर्तल ध्वनियों दीपवंदना, सरस्वती पूजन वंदना के साथ की गई।

शिक्षा समाज का दर्पण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आशंदी वक्ता मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी यू.एस. नवरत्ने ने कहा कि शिक्षा समाज का दर्पण है और शिक्षा के साथ सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास भी आवश्यक है, साथ ही उन्होने मूल जीवन में खेलोें के महत्व, योग, व्यायम, तथा वर्तमान खाना-पान का मानव शरीर में होने वाले दुष्प्रभाव पर अपना विचार व्यक्त किया।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रविन्द्र सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल एवं जीवन में आगे बढने के लिए अनुशासन महत्वपूर्ण है, एवं आदिवासी अंचल से शिक्षा के विकास के लिए इस महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा किया जाने वाला शैक्षणिक पहल अनुकरणीय है। खेलोत्सव में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से महाविद्यालय के खेल प्रभारी निरंजन यादव ने दी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

रसेला में द्वितीय ब्लॉक स्तरीय आयुष शिविर का हुआ सफल आयोजन, 649 लोग हुए लाभान्वित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button