कलयुगी बेटे ने पिता की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। बेटे को शक था कि उसकी पत्नी और पिता का अवैध संबंध है। साथ ही पिता पुत्र के बीच घर के खर्चे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। गुस्से में आकर बेटे ने चाकू से पिता के ऊपर धारदार चाकू से हमला कर दिया। यह पूरा मामला रायपुर जिले के उरला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि मजदूर नगर सरोरा में देव प्रसाद सेन 45 वर्ष की उसके बेटे दिनेश कुमार सेन 21 वर्ष ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मृतक की लाश घर के कमरे में पड़ी हुई थी। चारों तरफ खून के छींटे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला घटना के पहले पिता-बेटे के बीच जमकर विवाद हुआ था।

आरोपी दिनेश कुमार सेन मृतक का बड़ा बेटा है। वह अपने पिता देव सेन पर पत्नी के साथ अवैध संबंध को लेकर शक करता था। इसके अलावा आरोपी ने दूसरी जाति की लड़की के साथ शादी की थी, जिसे लेकर पिता के साथ उसकी बहसबाजी भी होती थी। पिता का कहना था कि वह घर चलाने के लिए भी पैसा नहीं देता था। इन बातों को लेकर भी झगड़ा होता रहता था।

वारदात के समय भी आरोपी की अपने पिता के साथ बहसबाजी हुई। आरोपी ने गाली-गलौज की फिर अपने पास रखे धारदार चाकू से पिता पर हमला कर दिया। चाकू पिता की पीठ और पसली के हिस्से में लगा। पिता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t










