गणेशोत्सव में दो गुटों में चाकूबाजी, 2 सगे भाइयों सहित 3 की मौत, गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में शनिवार देर रात गणेश पंडाल में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि 2 सगे भाइयों सहित 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान चाकूबाजी में कई लोग घायल भी हुए हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला भिलाई के नंदनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नंदनी खुंदनी गांव में गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेशजी की मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को स्थापना के लिए भगवान गणेश की मूर्ति पंडाल तक डीजे की धुन में लेकर आ रहे थे। इस दौरान कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। यादव मोहल्ले के धन्नू, करण, वासु और राजेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचे और डांस करने लगे। इस दौरान शीतला पारा गुट के युवकों का यादव मोहल्ले के युवकों से विवाद हो गया। देर शाम तक माहौल शांत हुआ इसके बाद दोनों गुटों के लोग अपने-अपने घर चले गए।

शनिवार को फिर हुआ विवाद

शनिवार की शाम एक बार फिर दोनों गुटों के बीच विवाद होने लगा और दोनों आपस में भिड़ गए। इस बार शीतला पारा के युवकों ने यादव पारा के युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजेश यादव, करण यादव और वासु यादव की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से आकाश पटेल की हालत गंभीर है। राजेश यादव 25 वर्ष और करण 22 वर्ष सगे भाई थे और वासु 19 वर्ष उनका चचेरा भाई था।

ग्रामीणों ने घेरा थाना

घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने देर रात थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को विवाद की जानकारी दी गई थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया। पुलिस मौके पर तब पहुंची जब तीन युवकों की मौत हो गई। पूरे मामले में नंदिनी अहिवारा पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल है। किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो इसको देखते हुए घटना स्थल और दोनों मोहल्ले में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर के गणेश पंडाल में बवाल: पंडाल में रखी गणेश प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन