अवैध रेत परिवहन पर हुई कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत चारभाटा (नारी) से प्राप्त शिकायत के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया। उनके निर्देश पर शुक्रवार सुबह राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा औचक एवं सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान 07 ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध अनुमति के अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए। सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर कृषि उपज मंडी कुरूद की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर (खनिज शाखा) को प्रेषित कर दिया गया है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, जिससे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ राजस्व की हानि को रोका जा सके।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि, “अवैध खनिज परिवहन पर जिला प्रशासन की शून्य सहिष्णुता की नीति है। सभी संबंधित विभागों को सतत निगरानी एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

अवैध डीजल भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कुरुद में 3100 लीटर डीजल जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button