रायपुर के अस्पताल में लैब टेक्नीशियन से दुष्कर्म, अस्पताल का सुपरवाइजर ने दिया घटना को अंजाम, गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल से शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का काम करने वाली महिला से रेप हुआ है। अस्पताल में सुपरवाइजर ने घटना को अंजाम दिया है। महिला बदनामी के डर से चुप थी फिर हिम्मत करके थाने पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार डीडी नगर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले सुपरवाइजर बुधराम साहू हॉस्पिटल के ही लैब टेक्नीशियन महिला पर बुरी नीयत रखता था। उसने कई बार महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, लेकिन बदनामी के डर से महिला चुप रही। इस बीच आरोपी ने बीते अगस्त महीने में महिला से बातचीत के बहाने उसके घर चला गया। वहां महिला को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से चला गया।
बदनामी के डर से चुप थी महिला
महिला शादीशुदा है। घटना के बाद बदनामी के डर से वह चुप थी। इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर डीडी नगर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बुधराम के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी बुधराम साहू को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W
यह खबर भी जरुर पढ़े
रायपुर में पुलिस जवान ने लॉ की छात्रा से किया दुष्कर्म, 3-4 महीनों से थी दोस्ती