गरियाबंद में ट्रैक्टर पलटा: एक मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत गई है। वहीं अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूरों को इलाज के लिए देवभोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार देवाभोग क्षेत्र के पीठापारा के किसान ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 एच पी 9923 से गोहरा पदर खरीदी केंद्र धान बेचने गया हुआ था। लौटते वक्त ट्रैक्टर पीठा पारा के कच्ची मार्ग में सड़क किनारे खाई में गिर गया। इससे मजदूर उपेंद्र ध्रुव (उम्र 25 साल) की मौके पर मौत हो गई।

Read More News : गरियाबंद ब्रेकिंग, सड़क हादसे में युवक की मौत

जबकि मजदूर लीलाम्बर ध्रुव व खुरसिंधु घायल हो गए। दोनों को देवभोग अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों व लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना देवभोग थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अमर सिंह को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी गौतम गावड़े का कहना है कि मामले में चालक को हिरासत में ले कर जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग : स्कूल जा रही बच्ची को हाईवे ने रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button