गरियाबंद के रिहायशी इलाके दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, 3 साल की बच्ची को बनाया था शिकार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद के रिहायशी इलाके में एक बार फिर तेंदुआ दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया है। तेंदुआ का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जो सोशल मीडिया पर अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह घटना मंगलवार को 12:30 बजे रिकॉर्ड हुई है, जिसमें एक मकान के आंगन पर तेंदुआ टहलते हुए दिखाई दे रहा है। तेंदुआ दिखने से इलाके में दहशत का माहौल है।

रिहायशी इलाके में तेंदुए का दिखना चिंताजनक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार रात गरियाबंद-रायपुर मार्ग के पास पैरी नगर इलाके के विजय सिंह के रहवासी मकान के बाहर जोर-जोर से कुत्तों के भौंकने की आवाज आ रही थी। शंका होने पर उन्होंने सीसीटीवी की रिकार्डिंग चेक किया, जिसमें तेंदुआ उनके घर के आँगन पर काफी देर तक घूमता और बैठा हुआ दिखाई दिया। आसपास के लोगों का कहना है कि लोगों के घरों के आसपास तेंदुए का दिखना चिंताजनक है। जहां तेंदुआ दिखा है वह लोगों का आम रास्ता है और यहां से लोग दिन-रात सफर करते है।

कुत्ते का कर रहा शिकार

लोगों ने बताया कि दो दिन पहले भी तेंदुआ आया था और कुत्ते को मार कर चला गया । तेंदुए के हमले से इस इलाके में कुत्ते भी कम होते जा रहे है। लोगों का कहना है कि रात के वक्त घर के बाहर निकलना मुश्किल होते जा रहा रहा है। जंगलों से लेकर अब रिहायशी इलाकों में तेंदुए देखे जा रहे हैं। जिसके कारण लोग डरे और सहमे हुए हैं। लोगों ने इसको लेकर वन विभाग से आग्रह किया है कि दोबारा तेंदुआ दिखता है तो उस स्थान पर पिंजरा लगाया जाए।

3 साल की बच्ची को बनाया था शिकार

बता दें कि धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्रों में तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ था। कुछ माह पहले सांकरा क्षेत्र के ग्राम दरी पारा में तेंदुआ ने एक 3 साल की बच्ची को मार डाला था। बच्ची घर के सामने खेलने निकली थी। इस दौरान तेंदुए ने बच्ची को शिकार बना लिया। इसके बाद बच्ची को घर से लगभग 100 मीटर घसीटते ले गया। घटना के दौरान घर पर मौजूद माता-पिता चिल्लाते हुए बच्ची को बचाने दौड़े। जिसकी आवाज सुनकर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग निकला। हमले से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: तेंदुए ने किया महिला पर हमला, गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन