ब्रेकिंग : आकाशीय बिजली का कहर, 7 लोगों की मौत, 3 घायल, सीएम ने जताई संवेदनाएं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- आज अचानक हुई जोरदार बारिश में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। साथ ही घटना में 3 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घटना बलौदाबाजार जिले में मोहतरा गांव की है।

जानकारी के अनुसार गांव के कुछ ग्रामीण तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आज शाम अचानक बदले मौसम से आकाशीय बिजली गिरी और इसकी चपेट में 11 लोग आ गए जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही गाँव में मातम छा गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज जारी है।

मृतकों में मुकेश उम्र 20, टंकार उम्र 30, संतोष साहू उम्र 40, थानेश्वर साहू उम्र 18, पोखराज विश्वकर्मा उम्र 38, देव उम्र 22, विजय साहू उम्र 23 है इनके अलावा चेतन साहू, बिंदराम साहू और​ ​​बिसंभर साहू समेत 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव वाले जिला चिकित्सालय पहुंचे हैं।

सी एम ने जताया दुख

घटना की खबर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

महिला की चालाकी, ज्वेलरी शॉप से सोने का चैन किया पार, CCTV में कैद हुई घटना, वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film