शराब दुकान नहीं हटने से ग्रामीणों में आक्रोश: सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले क़े फिंगेश्वर ब्लॉक में मुख्य सड़क किनारे संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग ग्रामवासियों द्वारा लगातार की जा रही है। कई बार आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ ग्रामीणों ने एक बार फिर जिला आबकारी विभाग का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बासीन के मुख्य मार्ग पर शराब दुकान का संचालन हो रहा है। जिसका विरोध ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे दुकान होने से यहां हमेशा भीड़ और अव्यवस्था बनी रहती है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें रोजाना इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। वहीं भीड़ और लापरवाही के चलते अब तक कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है।
अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

इस मामले को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से गरियाबंद कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी को आवेदन सौंपते हुए मेन रोड किनारे संचालित कम्पोजिट अंग्रेजी एवं देशी शराब दुकान को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आबकारी विभाग को कई बार आवेदन देने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने बाताया कि विरोध प्रदर्शन के बाद पहले भी दुकान को सड़क से 400 मीटर दूर शिफ्ट करने की बात कही गई थी, लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं किया गया है।
वही ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही शराब दुकान को मुख्य मार्ग से नहीं हटाया गया, तो आसपास के गांवों के लोग मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। साथ ही आबकारी मंत्री के निवास का घेराव भी किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
खबर का असर: 2 महीने से खराब बोरवेल पर हरकत में आया विभाग, टीम भेज कर कराया बोरखनन











