शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी : होली सहित इन दिनों में भी रहेंगी शराब की दुकानें खुली

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की नई आबकारी नीति के तहत अब होली के दिन शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी। इस साल होली पर शराब के शौकीनों को शराब आसानी से मिल सकेगी। शौकीन होली त्योहार पर सीधे दुकान से शराब खरीद सकेंगे।
जानकारी के अनुसार, नई आबकारी नीति में पहले 7 ड्राई डे निर्धारित किए गए थे, अब इनमें से 3 दिन समाप्त कर दिए गए हैं। इनमें होली, मुहर्रम महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) शामिल है। इन तीन दिनों पर अब राज्य में शराब बिक्री पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। बाकी ड्राई डे पहले की तरह ही लागू रहेंगे।
नए नीति के अनुसार साल 2026-27 में सिर्फ 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं। इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासी दास जयंती शामिल हैं।
अब तक छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रखी जाती थी। इतना ही नहीं, होली की पहले शाम पुलिस जगह-जगह चेकिंग करती थी। त्योहार के लिए पहले से शराब खरीदकर ले जाने वालों से जब्ती की कार्रवाई की जाती थी। इस बार नई नीति लागू होने के बाद ऐसे हालात नहीं बनेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई











