नहाते समय बच्चे के मुंह में घुसी जिंदा मछली, गंभीर हालत में अस्पताल में किया गया भर्ती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, नहाते समय बच्चे के मुंह में जिंदा मछली घुस गई और गले में फंस गई। इसकी जानकारी लगते ही परिजन बच्चे को गंभीर स्थिति में अकलतरा अस्पताल ले गए, जहां से बिलासपुर रेफर किया गया। फिलहाल बच्चे के मुंह से मछली को बाहर निकाल लिया गया है और बालक खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार अकलतरा क्षेत्र के ग्राम करुमहु निवासी कुंवर सिंह गोंड का पुत्र समीर गोंड (14) आज सुबह लगभग 10 बजे गांव के जूना तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय उसके मुंह में एक मछली घुस गई और उसके गले में फंस गई। बच्चा घबरा गया और रोने लगा। दोस्तों ने इसकी सूचना घर वालों को दी, जिसके बाद परिजन बालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मछली को निकालने का प्रयास किया मगर वे असफल रहे। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि परिजन बच्चे को लेकर बिलासपुर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां पता चला कि बच्चे के गले में फंसी मछली करीब 3 इंच की है। डॉक्टरों ने बच्चे का ऑपरेशन कर मछली को बाहर निकाल दिया है। बच्चे को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ऐसे फंसी मुंह में
बताया जा रहा है कि समीर नहाने के दौरान मछली पकड़ लिया, लेकिन उसे रखने के लिए कुछ सामान नहीं था, तो उसने मछली को अपने मुंह में दबा लिया। तभी मछली उछलकर उसके मुंह में चली गई और गले में जा फंसी। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चे के गले में जो मछली फंसी थी वह कवई है। कवई मछली ज्यादातर तालाब में मिलती है। ये मछली बिना पानी के भी जल्दी मरती नहीं है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct
यह खबर भी जरूर पढ़े
नशे में धुत युवतियों का हंगामा, बीच सड़क में दो युवतियों ने कर दिया ये कांड, देखिए वीडियो