विधानसभा चुनाव से पहले दावेदारों की लग रही लंबी लाइन: सिहावा क्षेत्र से अनीता ध्रुव का नाम प्रबल दावेदार में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) धमतरी :- सिहावा विधानसभा का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प नजर आने की संभावाए हैं। सिहावा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के वर्तमान विधायक श्रीमती डॉं.लक्ष्मी ध्रुव का नाम सौ फीसदी तय माना जा रहा है। घोषणा करना ही बाकी है। मगर भारतीय जनता पार्टी इस मामले में पूरी मंथन कर टिकट देगी। हालांकि संभावित दावेदार अपने-अपने हिसाब से दौरा जरूर कर रहे है, मगर खुद को ही विश्वास नहीं है कि टिकिट उन्हें ही मिलेगा। चूंकि संभावित दावेदारों में आधा दर्जन से अधिक नेताओं का नाम ऊछला हुआ है।
2018 के चुनाव में भाजपा ने पिंकी शिवराज शाह को टिकिट दी गई थी। मगर वे श्रीमती डॉं. 1लक्ष्मी ध्रुव से लगभग 45000 हजार वोट से चुनाव हार गई। इस बार भी वे टिकट के लिए जोर अजमा कर रही हैं। दूसरी ओर भाजपा में टिकट को लेकर कई पदाधिकारियों ने अपनी दावेदारी सामने ला रहे हैं, मगर जनता की जुबान पर जो नाम सबसे पहले आ रहा है वह भाजपा के आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव का है। सिहावा विधानसभा की जनता युवा विधायक भी चाहती है और जनता का विश्वास भी है कि इस बार भाजपा अनीता ध्रुव पर दांव खेले तो भाजपा की सीट पक्की है।

तो भाजपा की सीट पक्की

अनीता ध्रुव ग्राम-सलोनी, पोस्ट-छुही, तहसील नगरी जिला धमतरी की रहने वाली है, जो वर्षाे से भाजपा में अपनी सेवाएं देती आ रही हैं। इसके अलावा मितानिन संघ के जिला अध्यक्ष भी है। एक चर्चा के दौरान अनीता ध्रुव ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो निश्चित रूप से सिहावा विधानसभा की सीट भाजपा के झोली में आएगी। 2005 में भाजपा से जुड़ने के बाद कुछ समय में अपनी कार्य कुशलता के चलते एक मजबूत पहचान बनाने में सफल रही है। लगातार पार्टी के भीतर उनके सक्रियता व कार्य क्षमता के चलते वह सिहावा विधानसभा सीट में युवा चेहरे के रूप में एक मजबूत दावेदारी पेश कर रही हैं।
अनीता ध्रुव के अब तक के राजनीतिक एवं सामाजि जीवन पर प्रकाश डाले तो वह वर्ष 2005 में भाजपा से पंच प्रत्याशी बनी। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा के प्रचार-प्रसार का जिला प्रभारी व महिला बूथ अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। 2022 से अब तक मितानिन संघ (आशा कार्यकर्ता) की जिला अध्यक्ष है। सर्व आदिवासी समाज में जिला उपाध्यक्ष, महानदी महिला संघ विकासखण्ड की कार्यकारिणी सदस्य, आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र सलोनी की कार्यकारिणी सदस्य, जनजाति गौरव समाज की जिला उपाध्यक्ष, टीम मोदी सपोर्टर एसेासिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष है। इसके अलावा वे भाजपा पार्टी द्वारा दिए गए विभिन्न दायित्व भी निर्वाह कर रही है। अनीता ध्रुव अब तक के राजनीतिक जीवन में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता और जुझारूपन के साथ उठाते रही हैं सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भी है। यही कारण है कि इस बार वह सिहावा विधानसभा सीट पर उनकी दावेदारी चर्चाओं में है।

Related Articles

Back to top button