2 सप्ताह से लापता युवक का पहाड़ पर मिला कंकाल, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  2 सप्ताह से लापता युवक का कंकाल पहाड़ पर मिला। कंकाल में बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पूरा मामला सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के रीरी पहाड़ में घूमने गए ग्रामीणों को एक नर कंकाल पड़ा दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लुण्ड्रा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर कंकाल को जब्त किया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। युवक की शिनाख्त ग्राम कोइलारी निवासी महेश कुजूर (39) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि महेश कुजूर 13 दिनों पहले परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकला था और फिर नहीं लौटा।

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद गुमशुदगी की सूचना लुण्ड्रा थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने कपड़ों से मृतक की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद नर कंकाल परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक की पहचान के लिए उसका DNA टेस्ट भी कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

बेटे की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाया, 7 साल बाद मिले कंकाल से खुला राज, आरोपी पिता गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल