पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच लव ट्रायंगल, प्रेमिका ने दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट, आरोपी की पत्नी ने थाने में खाया जगह

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- थाने में पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच लव ट्रायंगल को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, एक महिला दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाने पहुंची। मामले में पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाना आई। आरोपी शादीशुदा है। पति की हरकतों की जानकारी मिलने के बाद पत्नी शांत नहीं बैठी वह भी थाने पहुंच गई और पति को छोड़ देने की बात कहते हुए खूब ड्रामा किया। इस दौरान पत्नी अचानक से गिर पड़ी तब पता चला कि उसने जहर सेवन कर लिया है। महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध
पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले अंतर्गत सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना में एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि मंगला के रहने वाला किशन पटेल उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में वह शादी करने से इनकार करने लगा। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
आरोपी की पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ
इधर पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी उषा भी थाने पहुंच गई। थाने में उषा की तबीयत बिगड़ने लगी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला थाने से बाहर ही कोई जहरीला पदार्थ खाकर आई थी। थाने में तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
यह खबर भी जरुर पढ़े : खेत में मिला युवक-युवती का शव, 2 दिन पहले हुई थी युवती की सगाई
शादी की जिद में अड़ी थी रेप पीड़िता
रेप पीड़िता शादीशुदा है, लेकिन पिछले 4 सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। 3 महीने पहले उसकी दोस्ती किशन पटेल से हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद किशन ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बना लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने आरोपी के घर जाकर भी शादी करने की बात कही थी, मगर युवक और उसके परिजन मामले में समझौते का प्रयास करने लगे। शादी करने की जिद पर अड़ी महिला सीधे थाने पहुंच गई। उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी किशन पटेल को हिरासत में ले लिया। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच किशन की पत्नी उषा थाने पहुंच गई। बताया जा रहा है कि उषा अपने पति का पक्ष लेते हुए उसे छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगी। इस दौरान उसने शिकायत करने वाली महिला से भी बात की। तभी अचानक से उषा की तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी हालत देखकर परिजन सकते में आ गए। पुलिस और परिजनों ने महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH
यह खबर भी जरुर पढ़े
सगी बहनों ने युवक को चप्पलों से पीटा, राह चलती लड़कियों से करता था छेड़खानी