युवक और महिला को कमरे में भेजकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, महिला गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पैसे ऐंठने के लालच में एक महिला ने शर्मनाक हरकत करते हुए साजिश रच दी। आरोपी महिला ने बेटे के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर युवक को घर बुलाया, फिर छिपकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर 1 लाख रुपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल करने लगी। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान रोशनी खुंटे (28) से थी। 1 फरवरी को महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन का हवाला देकर उसे घर बुलाया, जहां पहले से उसकी परिचित एक महिला मौजूद थी। जो कि उसकी दोस्त थी। वहां एक कमरा खाली रखा गया था। महिला ने युवक और उसकी महिला मित्र को उस कमरे में भेज दिया। जहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि इसी दौरान रोशनी खुंटे ने छिपकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ दिनों बाद आरोपी महिला ने युवक को अश्लील वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजकर 1 लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी।

रोशनी खुंटे

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने 9 मार्च को पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर 10 मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

कपड़ा बदलते युवती का वीडियो बनाया, विरोध करने पर भाई पर चाकू से हमला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button