राजिम कुंभ कल्प 2026: यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, इन वाहनों की एंट्री पर पाबंदी, परिवर्तित मार्ग निर्धारित
वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का करे उपयोग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प 2026 का आयोजन 01 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक भव्य रूप से किया जाएगा। आयोजन अवधि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस के आगमन की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीएस उइके ने कुंभ आयोजन के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे 130-सी पर यातायात में आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं। इसके तहत रायपुर से राजिम, चौबे बांधा मार्ग से नवापारा पुल तथा राजिम से फिंगेश्वर मार्ग पर भारी मालवाहन वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित
प्रशासन ने यह निर्णय दर्शनार्थियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से लिया गया है। यह प्रतिबंध प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रभावशील रहेगा। 15 दिनों तक भारी मालवाहन वाहनों के सुचारू आवागमन हेतु प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है। इसके अनुसार भारी वाहन पाण्डुका चारोधाम चौक से परिवर्तित मार्ग का उपयोग करते हुए मगरलोड, ग्राम बड़े राजपुर (भारत माला रोड) के माध्यम से कुरूद एवं अभनपुर की ओर आवागमन करेंगे।
प्रशासन का कहना है कि वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, ताकि राजिम कुंभ कल्प 2026 का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











