पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने लगाई फांसी, आरोपी पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– घरेलू प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपर पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।                                                 मामला रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरीमाल का है।

जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ के बसंतपुर निवासी आसंमोती उर्फ दिला बिरहोर (28) ने 9 नवंबर की दोपहर आम पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच और मर्ग पंचनामा के दौरान सामने आया कि मृतका को उसका पति सुंता बिरहोर आए दिन मारपीट और प्रताड़ना करता था। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के बाद आरोपी पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के तहत धारा 108 का अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2019 में सुंता बिरहोर और दिला बिरहोर के बीच प्रेम संबंध के बाद विवाह हुआ था। विवाह के पश्चात दोनों कुछ वर्षों तक बसंतपुर में साथ रहे। दोनों के एक बेटा है। शादी के कुछ वर्षों बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे गहराने लगा। सुंता बिरहोर पत्नी और बच्चे को छोड़कर अपने गांव कोटरीमाल लौट गया और लगभग चार वर्षों तक दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा।

बताया गया कि अक्टूबर 2025 में दीपावली से पहले सुंता बिरहोर अपनी पत्नी को वापस अपने साथ कोटरीमाल ले गया, लेकिन उसका व्यवहार पहले जैसा ही रहा। बताया गया कि घटना वाले दिन सुबह भी पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसी तनाव में दिला बिरहोर ने दोपहर को मेन सिंह राठिया के काजूबाड़ी स्थित आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी पति सुंता बिरहोर पिता हरिराम बिरहोर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

लक्ष्मी पूजा पर पत्नी लक्ष्मी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, हत्या के बाद स्टेटस में लिखा… मैंने अपने पत्नी की हत्या कर दी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button