मैगी प्वाइंट के मालिक की हत्या: आरोपी कर्मचारियों ने बताई हैरान करने वाली वजह, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में अपराध में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला रायपुर के माना इलाके का है। यहां एक मैगी प्वाइंट के मालिक की हत्या कर दी गई है। हत्या किसी और ने नहीं उनके ही 2 कर्मचारियों ने मिलकर की है।
जानकारी के अनुसार 45 साल का कारोबारी अजय गोस्वामी माना इलाके के टेमरी में महाराजा मैगी प्वाइंट के नाम से एक रेस्टोरेंट चलाया करता था। उनके दुकान में मध्यप्रदेश का रहने वाला सागर सिंह सैयाम और ओडिशा का रहने वाला चिन्मय साहू यहां काम कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से अजय गोस्वामी और इन दोनों कर्मचारियों की बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी रुपयों को लेकर कर्मचारी और अजय गोस्वामी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने डंडे से पीट-पीटकर अजय की हत्या कर दी।
आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरारी की तैयारी में थे। इसी बीच क्राइम ब्रांच एवं स्थानीय टीम की मदद से अरोपियों को भांटागांव बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
आरोपियों ने बताई हत्या की वजह
पूछताछ में दोनों कर्मचारियों ने बताया कि अजय गोस्वामी पिछले कई महीनों से वेतन नहीं दे रहा था। वेतन की बात को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था। दिवाली के मौके पर भी न पैसे दिए न छुट्टी। दिवाली के ठीक दूसरे दिन यानी कि मंगलवार को अजय ने काम करने को कहा, दोनों कर्मचारियों ने कह दिया कि आज छुट्टी है आज काम नहीं करेंगे। इतना सुनते ही अजय गोस्वामी ने डंडे से दोनों को पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने वही डंडा अजय से छीन कर उसे पीटना शुरू कर दिया और मार-मार कर उसकी हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल