दर्दनाक हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी भीषण आग, ट्रेलर चालक जिंदा जला, ट्रक ड्राइवर गंभीर घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ट्रेलर में अचानक आग लग गई, जिससे चालक केबिन में ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। घटना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार एक ट्रक राइस मिल से चावल लोड कर वाड्रफनगर की ओर जा रहा था। ट्रक को ग्राम विजयनगर निवासी संतोष गुप्ता (44) चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे क्लिंकर लोड ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर कोरबा जिले के दीपिका क्षेत्र से क्लिंकर लेकर आ रहा था।

केबिन के अंदर ही फंसा रहा चालक

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों के बीच ट्रेलर चालक अरबाज (28) केबिन के अंदर ही फंस गया और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बचाई ट्रक चालक की जान

हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए ट्रक का शीशा तोड़कर चालक संतोष गुप्ता को बाहर निकाला, जो केबिन में फंसा हुआ था। गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

पुलिस ने बताया कि ट्रक और ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग में ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत, दूसरा ट्रक चालक घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button