राजिम ब्रेकिंग: करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, खेत से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां करंट की चपेट में आने से एक सख्श की मौत हो गई है। बताया जा रहा है वह अपने खेत की ओर गया था। इस दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजिम क्षेत्र के ग्राम कौंदकेरा निवासी बलीराम साहू (60 वर्ष) आज सुबह करीब 6-7 बजे अपने खेत गया हुआ है। खेत में कुछ काम करने के बाद घर लौटाने की तैयारी में था। इस दौरान बलीराम करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि वहाँ स्टे तार में करंट दौड़ रहा था। तभी तार को छुते ही बलीराम करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को दी। सूचना के बाद राजिम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, बोर को बंद करते समय हुआ हादसा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन