मंत्रियों के विभाग तय, साव को PWD, विजय शर्मा को गृह विभाग, वित्त संभालेंगे चौधरी, देखिए पूरी लिस्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की सूची राज्यपाल को भेजी थी। इसके बाद राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग के पास भिजवा दिया है।

सूची में डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक निर्माण, विधि और नगरीय प्रशासन दिया गया है। वहीं विजय शर्मा गृह मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा उन्हें तकनीकी शिक्षा और रोजगार की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ओपी चौधरी अब वित्त विभाग संभालेंगे। बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि मंत्रियों के संभावित विभागों की सूची छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ने पहले ही प्रकाशित कर दिया था। जिसमें कई मंत्रियों के विभागों पर सही अनुमान साबित हुआ है।

 जानिए मंत्रियों को एलट हुए विभागों की सूची…

क्र. 

कैबिनेट मंत्री

विभाग

1

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (अबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटिन न हो.
2 अरूण साव, उप मुख्यमंत्री लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी एवं नगरीय प्रशासन.
3 विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रद्योगिकी.
4 बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति.
5 रामविचार नेताम, मंत्री आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग आयोग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण.
6 दयालदास बघेल, मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण.
7 केदार कश्यप, मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता.
8 लखनलाल देवांगन, मंत्री वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम.
9 श्यामबिहारी जायसवाल, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीस कार्यान्वयन.
10 ओ.पी. चौधरी, मंत्री वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी.
11 टंकराम वर्मा, मंत्री खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन.
12 लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण.

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

CM साय मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, संभावित लिस्ट आई सामने

Related Articles

Back to top button