मंत्रियों के विभागों का आज हो सकता है विस्तार, जानिए मंत्रियों को मिलने वाली संभावित विभाग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को शपथ लिए एक सप्ताह हो गए हैं, लेकिन मंत्रियों का विभाग अभी तक तय नहीं हुआ है। साय सरकार में 9 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद विभाग बंटवारे को लेकर चर्चाएं उठ रही है। ऐसे में मंत्रियों के विभागों को लेकर संतुलिट बंटवारा देखने को मिल सकता है। संभवता आज मंत्रियों के विभागों का विस्तार किया जा रहा है। CM विष्णुदेव साय दोपहर 12 के बाद संभावित विभागों की सूची जारी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि विष्णुदेव साय सरकार में 9 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब मुख्यमंत्री सहित 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो गया है। इसमें 2 डिप्टी सीएम भी हैं। वहीं एक मंत्री की जगह खाली है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में विभागों का फैसला पार्टी हाई कमान को करना है। चर्चा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किस मंत्री को कौन सा विभाग देना है यह तय कर लिया है। वहीं सोशल मीडिया में विभाग को लेकर नई सूची आई है।
 जानिए मंत्रियों को एलट हुए संभावित विभागों की सूची…

क्र. 

कैबिनेट मंत्री

विभाग

1

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (अबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटिन न हो.
2 अरूण साव, उप मुख्यमंत्री लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी एवं नगरीय प्रशासन.
3 विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रद्योगिकी.
4 बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति.
5 रामविचार नेताम, मंत्री आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग आयोग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण.
6 दयालदास बघेल, मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण.
7 केदार कश्यप, मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता.
8 लखनलाल देवांगन, मंत्री वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम.
9 श्यामबिहारी जायसवाल, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीस कार्यान्वयन.
10 ओ.पी. चौधरी, मंत्री वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी.
11 टंकराम वर्मा, मंत्री खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन.
12 लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण.

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

सीएम विष्णु देव साय का बड़ा फैसला: राशन दुकान से पांच साल तक मिलेगा फ्री राशन

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन