डेटिंग का लालच देकर ठगी करने वाले पकड़ाए : शादी के दो घंटे पहले पुलिस ने दबोचा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सेक्स टार्सन को लेकर दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुर्ग पुलिस ने ट्विनसिटी के एक बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाने वाले प्रेमी जोड़े दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि देशभर में डेटिंग का वादा कर ठगी करने वाले दो प्रेमी युगल को कोलकाता से गिरफ्तार कर पुलिस दुर्ग लेकर आ रही है।
दोनों को पकड़ने के लिए डीएसपी क्राइम प्रभात कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर भेजा गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए साइबर क्राइम की टीम को 10 दिन का समय लगा। गिरोह ने पद्मनाभपुर दुर्ग के एक बुजुर्ग से 11 लाख रुपए की ठगी की थी। वृद्ध ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस के अनुसार दोनों प्रेमी युगल की शादी होने के दो घंटे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।
12 दिनों तक कोलकाता में लगातार खोजते रही पुलिस
क्राइम डीएसपी (आईपीएस) प्रभात कुमार झा ने मामले की जांच शुरु की। प्रार्थी से मिले बैंक खाते और मोबाइल नम्बर को ट्रेस किया तो आरोपियों का लोकेशन पश्चिम बंगाल मिला। टीआई राजीव तिवारी को एसीसीयू की टीम के साथ रवाना किया। 12 दिनों तक कोलकाता में टीम डटी रही। इसके बाद मिनी काल सेंटर से सौम्या ज्योति दास और प्रिया मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल