नाबालिग लड़के से शादीशुदा महिला ने किया दुष्कर्म : महिला गिरफ्तार, सोशल मीडिया से हुई थी पहचान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 27 वर्षीय शादीशुदा महिला ने नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस प्रकरण में महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला कबीरधाम जिले का है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित और आरोपी महिला के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। आरोप है कि 1 अप्रैल 2026 को महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। बताया जा रहा है कि वहां महिला ने बालक पर दबाव बनाकर दुष्कर्म किया।

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद महिला ने उसे डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका। बाद में हिम्मत जुटाकर बालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत में सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
लड़की ने नाबालिग लड़के के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने लड़की को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला











