नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, नाना की मौत का बहाना बनाकर जंगल में ले जाकर किया अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी लड़की को जंगल में ले गया और फिर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी बृजेश हिड़को नाबालिग लड़की का परिचित है। वह लड़की को उसके नाना की मौत का बहाना बनाकर जंगल में ले गया, जहां आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, अपहरण समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में पता चला कि एक साल पहले जब पीड़िता 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, तब आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी बृजेश हिड़को को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c