शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, घर ले जाकर कई बार बनाया शारीरिक संबंध गर्भवती, होने पर परिजनों को हुई जानकारी, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई, तब उसके परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना इलाके की रहने वाली 17 साल नाबालिग की जान-पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से मार्च 2024 में जूटमिल थाना क्षेत्र के भाठनपाली निवासी सागर खुंटे (24) से हुई थी। जिसके बाद दोनों बातचीत करने लगे। इस दौरान सागर ने उसे पसंद करने की बात कही। इसके बाद सागर खुंटे 23 दिसबंर 2024 की दोपहर 3 बजे बाइक से रेगड़ा के रेलवे पुल के पास पहुंचा और नाबालिग को बाइक में बैठाकर अपने घर ले गया। जहां उसने अपने परिजनों को उससे शादी करने की बात कहकर मिलवाया।

इसके बाद रात में पीड़िता वहीं रुक गई। तब सागर खुंटे ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी कई बार उसे ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। अगस्त 2025 में पेट का साइज बढ़ने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने पूछताछ की, तो नाबालिग ने पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने महिला थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन