छात्र हत्याकांड मामला: नाराज होकर दोस्त ने ही की थी हत्या, ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- रविवार को आठवीं पढ़ने वाले एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने छात्र के दोस्त को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कराने से नाराज नाबालिग आरोपी ने रस्सी से गला घोंटकर शनिवार की रात उसकी हत्या की थी। इसके बाद शव को कंधे पर लादकर फेंक दिया था। मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मणिपुर में स्कूली छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर मणिपुर पुलिस टीम के साथ एडिशनल एसपी, सीएसपी एवं फारेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे थे। मृतक की पहचान आशीष लकड़ा (16) के रूप में हुई है। छात्र एक सप्ताह से घर नहीं गया था। प्रथम दृष्टया हत्या की संभावना जताई थी।

ब्रेकअप कराने से था नाराज

पुलिस ने छात्र का शव मिलने के कुछ घंटे के भीतर ही मृतक के एक नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने जैकेट में लगे टोपी की रस्सी से आशीष की गला दबाकर हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मृतक आशीष लकड़ा ने अपने अन्य 2 दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड से उसका ब्रेकअप करा दिया था। इस बात को लेकर वह नाराज था। शनिवार की रात वह आशीष से मिला और दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद टोपी की रस्सी से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी ।

चाकू लेकर अन्य दोस्तों को भी खोजता रहा

छात्र आशीष की हत्या के बाद उसने शव को कंधे पर लादकर खेत में एक घर के पीछे फेंक दिया था। वह चाकू लेकर रातभर आशीष के 2 अन्य दोस्तों को भी खोजता रहा। उसकी मंशा उन दोनों की भी हत्या करने की थी, लेकिन वे नहीं मिल पाए। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संप्रेेक्षण गृह भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

संदिग्ध परिस्थिति में मिली छात्र की लाश, पुलिस कर रही संदिग्धों से पूछताछ, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल