संदिग्ध परिस्थिति में मिली छात्र की लाश, पुलिस कर रही संदिग्धों से पूछताछ, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- रविवार सुबह आठवीं पढ़ने वाले एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंची। हत्या की आशंका के बाद फारेंसिक और डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया। मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मणिपुर में स्कूली छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर मणिपुर पुलिस टीम के साथ एडिशनल एसपी, सीएसपी एवं फारेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान आशीष लकड़ा (16) के रूप में हुई है। छात्र एक सप्ताह से घर नहीं गया था। प्रथम दृष्टया हत्या की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि है कि मृतक का पिता करमा लकड़ा बंजारी में ही रहता है। उसकी मां साथ में नहीं रहती है। वह शहर में ही अलग रहती है। कुछ दिनों पूर्व मृतक घर से यह बोलकर निकला था कि वह मां के पास जा रहा है। इस बीच वह बस्ती में आता था लेकिन घर नहीं जाता था। यह भी पता चला है कि मृतक शनिवार को स्कूल जाने के लिए निकला था। स्कूल के आसपास उसे देखा गया था। लेकिन वह घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह उसकी लाश मिली। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल वजह सामने स्पष्ट होगी। मामले में पुलिस मृतक के कुछ दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

शव में चोट के निशान, प्रारंभिक दृष्टया हत्या

जांच में पहुंचे फारेंसिक टीम द्वारा भी हत्या की संभावना जता रही है। फारेंसिक टीम का कहना है कि हत्या कहीं और की गई है और शव को लाकर फेंका गया है। शव औंधे मुंह पड़ा मिला है। दाएं आंख के पास चोट के निशान हैं व कमर में भी घसीटे जाने के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस रिश्तेदारों एवं परिचितों से भी पूछताछ कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

दोस्त की हत्या कर फांसी पर लटकाया फिर खेत में गाड़ दिया शव, 3 साल बाद खुला राज, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल