राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा में विधायक-कलेक्टर ने किया प्रसाद का वितरण, दक्षिण भारत का पुलियारम प्रसाद रहा विशेष

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प मेला के पावन अवसर पर राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा में आज श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोग भंडारा में कसडोल विधायक संदीप साहू, गरियाबंद कलेक्टर भगवान दास, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, एसडीएम विशाल महाराणा, तहसीलदार मयंक अग्रवाल एवं नायब तहसीलदार तारेंद्र ठाकुर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने राजिम भक्तिन माता की पूजा अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। अतिथियों ने स्वयं अपने हाथों से हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा स्वयं बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सेवा भावना का संदेश दिया।
भोग भंडारा नगर के समाजसेवी श्रवण यादव द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें नगर पंचायत राजिम परिवार द्वारा स्व. मोनिका साहू की स्मृति में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। आयोजन में डॉ. विश्वनाथ साहू सहित समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साहू समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और दानदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
श्रद्धालुओं को मिला पुलियारम प्रसाद

भोग भंडारे में विशेष आकर्षण रहा ‘पुलियारम प्रसाद’, जिसे पहली बार दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार भगवान कुलेश्वर महादेव को अर्पित कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस अवसर पर विधायक एवं कलेक्टर ने भंडारे की उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना करते हुए सामाजिक संस्थाओं से मेला क्षेत्र में निःशुल्क भोजन व्यवस्था के विस्तार का आह्वान किया। मेले में राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क, स्वादिष्ट एवं भरपेट भोजन कराकर सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल प्रस्तुत कर रहा है।
भोग भंडारे में प्रतिदिन भोग भंडारे के प्रभारी लाला साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष आलोक साहू, संगठन मंत्री बलराम साहू, डिगेश्वर साहू, डॉ ओंकार साहू, सुरेंद्र साहू सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे समर्पण भाव से सेवा कार्य में लगे रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम कुंभ कल्प मेला: साहू समाज के भोग भंडारा में विधायक रोहित ने परोसा भोजन प्रसादी











