एक साल के बच्चे को लेकर ट्रेन के सामने कूदी मां, महिला की दर्दनाक मौत, मासूम को नहीं आई खरोंच, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक महिला अपने एक साल के बच्चे के साथ ट्रेन के सामने कूद गई। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हैरानी की बात यह है कि इस घटना में बच्चे को कुछ नहीं हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मां की मौत के बाद बच्चा रेलवे ट्रैक पर शव के पास बैठकर रोता रहा। घटना जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक अकलतरा क्षेत्र के कल्याणपुर और कोटमीसोनार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों ने वहां एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में पुलिस ने महिला की आत्महत्या से मौत की आशंका जताई है।

बच्चा बच गया, अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने देखा कि महिला की मौत हो गई, लेकिन एक साल के बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बाद पुलिस बच्चे को अकलतरा अस्पताल ले गई। पुलिस ने महिला और बच्चे की पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जांच में पता चला कि महिला ग्राम दर्री टांड निवासी शिवकुमारी नायक है। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पति से विवाद के बाद की आत्महत्या

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि महिला का अपने पति से विवाद था। विवाद के बाद महिला अपने एक साल के बच्चे को लेकर घर से निकल गई थी। घटना के वक्त उसका पति घर पर नहीं था। इधर, जब परिजनों को पता चला कि शिवकुमारी और उसका बच्चा घर पर नहीं है तो उन्होंने रातभर दोनों की तलाश की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस से महिला की मौत की जानकारी मिली। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

रेलवे ट्रैक पर मिला छात्रा का शव, परिवार ने खोई इकलौती बेटी, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन