पैसों के लिए युवती की हत्या, महिला और उसके भतीजे ने गला घोंटकर मार डाला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पैसों के लिए एक युवती की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 50 हजार रुपए के लेन-देन के चलते महिला और उसके भतीजे ने मिलकर युवती का गला घोंटा और तकिए से मुंह दबाकर उसे मार डाला। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई की रात सारंगढ़ शहर के चौहान पारा में सरिता गोंडे के घर से एक महिला का शव मिला था। उसकी पहचान प्रमिला अजय (31) के रूप में हुई, जो अंडोला थाना कोसीर की रहने वाली थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस जांच में पता चला कि महिला पैसों के लेन-देन के सिलसिले में आई थी। जहा दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
पूछताछ के दौरान, मकान मालकिन सरिता गोंडे (45) ने अपने भतीजे अमित कुर्रे (32) के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया। सरिता ने तकिये से प्रमिला का मुंह दबा दिया, जबकि अमित ने नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। घटना के बाद से फरार अमित को पुलिस ने कोरबा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM