शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की हत्या, वारदात छिपाने जलप्रपात में फेंका शव, पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का दबाव बनाने पर बेटे ने अपने पिता के साथ मिलकर अपने प्रेमिका की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को वाटरफॉल में फेंक दिया। मृतका पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार मुंगेली जिले के चौकी खुड़िया अंतर्गत ग्राम दरवाजा (बाकल क्षेत्र) निवासी 24 वर्षीय सुखबती (सुखमति) बाई बैगा का गांव के ही रहने वाले देवेंद्र जायसवाल (26) के साथ प्रेम संबंध था। दोनों कुछ महीने पहले घर छोड़कर महाराष्ट्र के पुणे भाग गए थे, जहां वे लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। महिला पहले से विवाहित थी और उसके दो बच्चे हैं।

शादी का दबाव बनाने पर हत्या

महिला देवेंद्र पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन देवेंद्र के पिता केशव प्रसाद इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्हें समाज में बदनामी का डर था। इसी कारण उन्होंने दोनों को पुणे से गांव बुलाया, ताकि मामला सुलझाया जा सके, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद देवेंद्र ने अपने पिता केशव प्रसाद और साथी मनोज पटेल के साथ मिलकर महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

घुमाने के बहाने ले जाकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, 16 मार्च को आरोपी महिला को घुमाने के बहाने रानीदहरा जलप्रपात ले गया, जहां मौका मिलते ही तीनों ने मिलकर शाम के समय महिला के सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटान और पहचान छिपाने के लिए शव में पत्थर बांधकर उसे जलप्रपात के पानी में फेंक दिया।

19 मार्च को पर्यटकों ने जलप्रपात में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पहचान होने पर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव, दो माह बाद कंकाल से खुला राज, प्रेमी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, जानिए हत्या की खौफनाक कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button