गला काटकर मितानिन की हत्या, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- गुरूवार को महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला का शव उसके ही घर में बिस्तर पर पड़ा मिला है। वहीं पास ही खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवारी के बसियाटोंगरी निवासी अनीता केरकेट्टा (55) की गुरूवार सुबह लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृतका मितानिन (आशा कार्यकर्ता) का काम करती थी। पति विलियम राज मिस्त्री है। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी गांव में ही हुई है। विलियम 2 जनवरी को काम के सिलसिले में गांव से बाहर गया था।
पति ने दरवाजे पर धक्का मारा तो मिली लाश
विलियम ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात घर लौटा तो देखा कि बाहर कुंडी में ताला लगा है। उसे लगा कि अनीता काम के चलते घर नहीं लौटी है। इसके बाद वह वाली अपनी बेटी के घर चला गया। अगले दिन सुबह वहीं से अपने काम पर निकल गया। फिर रात को लौटा तो देखा कि दरवाजा पहले की ही तरह बंद है। इसके बाद वह फिर अपनी बेटी के घर चला गया, लेकिन गुरुवार सुबह जब उसने दरवाजे पर ताला देखा तो उसे शक हुआ। उसने दरवाजा खटखटाने का प्रयास किया तो खुल गया। अंदर देखा तो पत्नी का शव पड़ा हुआ था।
दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे बदमाश
इसके बाद विलियम ने आसपास के लोगों, दामाद और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। पुलिस ने बताया कि बदमाश घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे थे। प्रारंभिक जांच में यह भी बात सामने आई है कि वारदात 2 जनवरी की दोपहर या शाम की हो सकती है। घर के पीछे परछी पर पैरों के निशान मिले हैं। इससे यह भी आशंका है कि हत्यारा पीछे के रास्ते घर में घुसा होगा। वारदात के दौरान महिला अकेली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई। मृतका के पति और आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
अन्य खबर भी जरूर पढ़े
खेत में मिली युवक की लाश, मामला संदिग्ध, शरीर में मिले चोट के निशान, जानिए पूरा मामला