गरियाबंद में युवक की हत्या, 4 साल बाद आरोपी गिरफ्तार, तत्कालीन टीआई पर उठे सवाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में एक युवक की हत्या के मामले में 4 साल बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ताड़ी बेचने को लेकर मृतक और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आकर आरोपी ने मृतक के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मामले में तत्कालीन टीआई पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार देवभाग थाना क्षेत्र के ग्राम दहीगांव में 26 जून 2020 को मृतक झजकेतन और देवीसिंग प्रधान के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था। विवाद में देवीराम ने झजकेतन के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। बताया जा रहा है कि झजकेतन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतक के चचेरा भाई हेमसिंग रजक ने देवभोग थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने 27 जून 2020 को मर्ग कायम कर मामले की जांच की।

दोबारा जांच होने पर हुआ मामले का खुलासा

परिजनों का आरोप है कि झजकेतन की मौत पर तत्कालीन ने पीएम रिपोर्ट में हत्या की संभावना जाहिर किया था। बावजूद इसके तत्कालीन थाना प्रभारी हर्षवर्धन बेस ने पुख्ता सबूत नहीं मिलने पर मामले को वर्ष 2021 में खत्म कर दिया था। अब प्रकरण की दोबारा जांच हुई, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण कर सुक्ष्मता से जॉच की गई। जॉच उपरांत आरोपी देवीसिंग प्रधान को धारा 302 भादवि और हेमसिंग रजक को प्रकरण में साक्ष्य छुपाने धारा 201, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

संदिग्ध हालत में मिली मेडिकल कॉलेज छात्रा की लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन