भाईयों ने मिलकर की थी भाजपा नेता की हत्या: 2 आरोपी गिरफ्तार, इस बात को लेकर था विवाद, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कुरूद में भाजपा नेता के हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दरअसल आज सुबह भाजपा नेता चंद्रशेखर गिरी की हत्या कर दी गई थी। मामले में पूर्व मंत्री एवं कुरूद भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने पुलिस के संरक्षण में हत्या होने का आरोप लगाया था।

जानकारी के अनुसार कुरुद थाना अंतर्गत ग्राम मरौद निवासी भाजपा नेता मृतक चंद्रशेखर गिरी का जमीन को लेकर अपने भाईयों के साथ विवाद चल रहा था। वहीं रविवार की सुबह उसके दोनो भाई 10 से 12 लोगो के साथ उसके घर का दरवाजा तोडकर अंदर घुसे और चंद्रशेखर गिरी और उसकी पत्नी पर लाठी डंडे से जमकर हमला कर दिया।

Read More News : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: सुसाइड नोट में बताई ये वजह

भाजपाईयों ने किया थाने में हंगामा

हमले में चंद्रशेखर और उनकी पत्नी घायल हो गई। दोनों को धमतरी के डीसीएच हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कुरुद थाने के बाहर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा मचाया। भाजपाईयों ने हमलावरों के कांग्रेसी होने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी अर्चना गोस्वामी ने इससे पहले के झगड़ों की शिकायतों पर कुरुद पुलिस पर पैसे उगाहने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 आरोपी गिरफ्तार

दूसरी तरफ इस हत्या के बाद पूर्व मंत्री और कुरुद के भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर ने पुलिस के संरक्षण में हत्या होने का आरोप लगाया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों महेंद्र गिरी और हिमगिरी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

कुरूद ब्रेकिंग: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या को लेकर पूर्व मंत्री ने लगाए आरोप, कही ये बात, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button