रास्ता रोककर सरेराह भाभी की हत्या, इस बात से था नाराज, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजनांदगांव जिले में एक युवक ने अपनी भाभी का रास्ता रोककर सरेराह हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है।
फार्म हाऊस में मजदूरी करती थी मृतका
जानकारी के अनुसार सोमनी क्षेत्र के ग्राम तुमड़ीलेवा के रहने वाली 28 वर्षीय उमा बाई यादव शिकारीटोला गांव के एक फार्म हाऊस में मजदूरी का काम करती थी। गुरुवार की सुबह उमा बाई साइकिल से मजदूरी करने फार्म हाऊस जा रही थी। उसी दौरान पिंटू यादव ने उसका रास्ता रोका और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद के बाद पिंटू आक्रोशित हो उठा और अपनी भाभी उमा बाई पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
Read More News : सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, मौके पर मौत, आरोपी पति गिरफ्तार
देवर-भाभी के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद
हमले से उमा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को आसपास के लोगों ने आंखों से भी देखा। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी का अपने भाभी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतिका दो बच्चों की मां थी। उसके पति के दो भाई हैं। आरोपी मंझला देवर है। देवर-भाभी के बीच से अक्सर विवाद होता था। इसी कारण हत्या की घटना सामने आई।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच करते हुए पुलिस फरार आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8