चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी बोला दूसरे मर्दों के साथ घूमती थी, इसलिए मार डाला, जानिए क्या है मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक शराबी पति ने चरित्र शंका को लेकर पत्नी की कुदाली मारकर हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि दूसरे मर्दों के साथ घूमती थी, इसलिए मार डाला। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र का है।

चरित्र शंका को लेकर होता था विवाद

जानकारी के अनुसार दीपका थाना क्षेत्र के झाबर स्थित राजीव नगर बस्ती के रहने वाले फूलसाय भगत आईटीआई होल्डर है, जो निजी कम्पनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्य करता है। बताया जा रहा है कि फूलसाय अक्सर अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर शंका करता था। इसी बात पर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार शाम 4 बजे के आसपास फुलसाय भगत (50) शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी ग्लोरिया बाई (48) से विवाद करने लगा।

पत्नी पर कुदाली से किया ताबड़तोड़ हमला

विवाद बढ़ने के बाद फूलसाय ने ग्लोरिया पर कुदाली से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद घायल पत्नी चिल्लाने लगी। जिसकी आवाज सूनकर पड़ोसी एकत्रित हुए। ग्लोरिया को लहुलूहान हालत में देख तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मृतिका के बेटे अर्पित ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई पास के मैदान में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया हुआ था, जब उसे सूचना मिली तब मौके पर पहुंचा। इस दौरान उसकी मां कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी।

आरोपी बोला- पाप का अंत किया हूं, मुझे कोई पछतावा नहीं है

बेटे ने बताया कि एंबुलेंस के माध्यम से दीपका अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी फूलसाय को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी दूसरे मर्दों के साथ घूमती थी, इसलिए मार डाला। मुझे कोई पछतावा नहीं है, पाप का अंत किया हूं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

जंगल में मिली युवक की लाश, पहचान छिपाने चेहरे को पत्थर से कुचला, पुलिस ने जताई इस बात की आशंका

Related Articles

Back to top button